लापरवाही की भेंट चढ़ी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम
शासन की मंजूरी धन आवंटन के बाद भी भदोही में प्रस्तावित सालिड वेस्ट मैनेजमेंट
लापरवाही की भेंट चढ़ी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम
जागरण संवाददाता, भदोही : शासन की मंजूरी, धन आवंटन के बाद भी भदोही में प्रस्तावित सालिड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम की प्रगति शून्य है। अधिकारियों की उदासीनता के चलते शासन की इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर संकट उत्पन्न हो गया है। 5.66 करोड की परियोजना को एक साल पहले शासन ने स्वीकृति दे दी थी। आठ माह पहले 2.83 करोड़ रुपये कर अवमुक्त भी कर दिया गया है। दो माह से अधिक हो गए लेकिन अब तक नया टेंडर भी जारी नहीं किया गया। ऐसे में परियोजना को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस संबंध में पिछले दिनों कलेक्ट्रेट पर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने निर्माण एजेंसी कंट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) के अधिकारियों से पूछताछ की थी। इस पर बताया गया कि इसका टेंडर मुख्यालय लखनऊ से जारी किया जाएगा।