Move to Jagran APP

हरियाणा की कंपनी वसूलेगी टोल

जासं लालानगर (भदोही) टोल प्लाजा पर देर रात से कार्यदायी संस्था बदल दी गई है। अब गुड़गांव ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 05:52 PM (IST)
हरियाणा की कंपनी वसूलेगी टोल
हरियाणा की कंपनी वसूलेगी टोल

जासं, लालानगर (भदोही) : टोल प्लाजा पर देर रात से कार्यदायी संस्था बदल दी गई है। अब गुड़गांव हरियाणा की कंपनी स्काईलार्क को वसूली के लिए अधिकृत किया गया है। शुक्रवार सुबह कंपनी प्रबंधक दयानंद यादव ने विधि विधान से पूजन कर शुभारंभ किया। इसके पूर्व टोल वसूली का कार्यभार जवाहर गुप्ता एंड संस के जिम्मे था। दो दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कराए गए टेंडर में स्काईलार्क कंपनी की निविदा को अनुमन्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान आनन्द तिवारी, शिवश्याम यादव, अमित यादव, सूरज राय व सतीश वैष्णवा आदि थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.