मंगलवार को खुली रहेंगी दुकाने
आगामी होली के त्योहार पर बाजारों में दुकानों व ग्राहकों की सहूलियत के लिए साप्ताहिक बंदी मंगलवार आज गोपीगंज नगर में प्रभावी नहीं रहेगा। व्यापार मंडल की बैठक में यह सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के आवास पर संपन्न हुई।
जासं, गोपीगंज (भदोही) : आगामी होली पर्व के ²ष्टिगत साप्ताहिक बंदी मंगलवार के दिन भी गोपीगंज नगर में दुकानें खुली रहेंगी। व्यापार मंडल पदाधिकारियों की नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के आवास पर सोमवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। व्यापारियों ने कहा कि होली पर्व की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ निकलेगी। दुकानें बंद रहने पर उन्हें वापस लौटना पड़ेगा। काफी मंथन के बाद यह निर्णय लिय गया कि इस मंगलवार के दिन नगर में बंदी प्रभावी नहीं रहेगी। बैठक में रमाकांत गुप्ता, दिनेश कुमार, मुकुंदलाल उमर, राजेंद्र पुष्पकार, अभिषेक जायसवाल व सिराज अख्तर सहित अन्य थे।