अफसरों से शेल्टर हाउस की देखी हकीकत
अधिशासी अधिकारी राजेंद्र कुमार दुबे और अवर अभियंता विनोद कुमार शनिवार को शेल्टर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण एजेंसी की ओर से कराए गए कार्यों को अभिलेख से मिलान किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 06:41 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 10:28 PM (IST)
जासं, ज्ञानपुर(भदोही): अधिशासी अधिकारी राजेंद्र कुमार दुबे और अवर अभियंता विनोद कुमार शनिवार को शेल्टर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण एजेंसी की ओर से कराए गए कार्यों को अभिलेख से मिलान किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को ठीक कराने का निर्देश निर्माण एजेंसी के अवर अभियंता को दिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शेल्टर हाउस बनकर तैयार है। इसे हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है। भवन में कई कमियां पाई गई हैं। जब तक कमियों को पूरा नहीं कराया जाएगा तब तक हैंडओवर नहीं लिया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें