बार चुनाव में शशिधर पांडेय बने अध्यक्ष
औराई तहसील के बार एसोसिएशन पर हर वर्ष की भात इस वर्ष भी 20 अप्रैल को चुनाव की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के बीच घमासान में शशिधर पांडे 75 मत से विजयी हुए। वहीं प्रतिद्वंदी सुरेश कुमार दुबे 36 मत पाकर सिमट गए।
जासं, औराई (भदोही) : औराई तहसील के बार एसोसिएशन पर हर वर्ष की भात इस वर्ष भी 20 अप्रैल को चुनाव की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के बीच घमासान में शशिधर पांडे 75 मत से विजयी हुए। वहीं प्रतिद्वंदी सुरेश कुमार दुबे 36 मत पाकर सिमट गए। महामंत्री पद महेंद्र कुमार गुप्ता 60 प्रतिद्वंदी मुकेश कुमार दुबे 52 वोट पर रह गए बाकी कई पद की घोषणा निर्विरोध चयनित की गई। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम किशन यादव, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुभाष चंद गुप्ता, सहायक उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, राजमणि, मंत्री अरविद कुमार, आय व्यय निरीक्षक तारकेश्वर मिश्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष सभाजीत चौबे निर्वाचित हुए।