छात्रा मिनाक्षी मिश्र ने प्रदेश में लहराया परचम
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : डीघ विकास खंड के मातासेवक इंटर कालेज बैरीबीसा में कक्षा 10 की छात्रा मीनाक्
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : डीघ विकास खंड के मातासेवक इंटर कालेज बैरीबीसा में कक्षा 10 की छात्रा मीनाक्षी मिश्र मंडल से लेकर प्रदेश में अपना परचम फहराई।
परिवहन विभाग सड़क दुर्घटना कारण एवं निवारण कार्यक्रम में छात्रा ने भदोही जनपद का गर्व ऊंचा किया प्रधानाचार्य सुरेश चंद मौर्य ने बताया की 28 नवम्बर को जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा पांच दिसंबर को मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर 12 दिसंबर को लखनऊ में परिवहन मंत्री स्वतन्त्र देव ¨सह द्वारा सम्मानित की गई। लखनऊ में सम्मानित होने के बाद बुधवार दोपहर गांव जगापुर मिश्रान पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनोद मिश्र ने बुके देकर सम्मानित किया। माता नीरजा मिश्रा ने सफलता को विद्यालय और शिक्षकों का योगदान बताया। इस मौके पर नागेंद्र कुमार पांडेय, सुरेश चंद शुक्ल, अनूप मिश्र, शारदेन्दु मिश्र, रंगनाथ दुबे आदि थे।