अनुसूचित जाति का मिले दर्जा
प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की रविवार को ब्लाक स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस दौरान श्याम पति ¨बद ने निषाद, केवट समेत कुल 20 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की मांग किया। कहा कि सभी राजनीतिक दल अति पिछड़े वर्ग की जातियों को धोखा देने का कार्य किया है। आजादी के 72 वर्ष बाद इन वर्गों को सम्मान और अधिकार नहीं दिया गया।
जासं ज्ञानपुर (भदोही) : प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की रविवार को ब्लाक स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस दौरान श्यामपति ¨बद ने निषाद, केवट समेत कुल 20 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की मांग किया। जिलाध्यक्ष महेंद्र ¨बद कुमार ¨बद ने कहा कि आगामी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। सभी राजनीतिक दल अति पिछड़े वर्ग की जातियों को धोखा देने का कार्य किया है। आजादी के 72 वर्ष बाद इन वर्गों को सम्मान और अधिकार नहीं दिया गया। आरोप लगाया कि आरक्षण के सवाल पर सदन में अति पिछड़े वर्ग की समस्या को सदन में कभी नहीं उठाया गया, जबकि अपने जरूरतों को सर्वसम्मति से मेज थपथपाकर बिल पास करा लिया जाता है।