कर्मचारियों के संक्रमण पर एसबीआइ शाखा सील
दो दिन में भारतीय स्टेट बैंक के 10 कर्मचारियों की पाजिटिव रिपोर्ट से हड़कंप मच गया है। रविवार को दो कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद दो दिन के लिए बैंक सील कर दिया गया था लेकिन सोमवार को
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 05:47 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 05:47 PM (IST)
जासं, भदोही : दो दिन में भारतीय स्टेट बैंक के 10 कर्मचारियों की पाजिटिव रिपोर्ट से हड़कंप मचा है। रविवार को दो कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद दो दिन के लिए बैंक सील कर दिया गया था। सोमवार को आठ अन्य कर्मियों की रिपोर्ट ने बैंक अफसरों के होश उड़ा दिये हैं। बैंक प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारी भी होम क्वारंटाइन हैं। बैंक प्रबंधक संजय कुमार का कहना है कि बुधवार से बैंक खोलने का आदेश है, लेकिन जब कर्मचारी ही नहीं हैं तो खोल कर करेंगे क्या। बताया कि इस संबंध में हेड आफिस से चर्चा करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें