Move to Jagran APP

जाम का दर्द जस का तस, रेंग रहे वाहन

हाइवे पर लगे भीषण जाम से दूसरे दिन शुक्रवार को भी जान नहीं छूटी। लंबा जाम लगा रहा। यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गया। सुबह से घर से निकले लोग शाम तक भी अपनी यात्रा पूरी नहीं कर पा रहे हैं। प्रयागराज के भीटी से लेकर वाराणसी के कछवा बाजार तक पांच हजार से अधिक ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 10:50 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 10:50 PM (IST)
जाम का दर्द जस का तस, रेंग रहे वाहन
जाम का दर्द जस का तस, रेंग रहे वाहन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : हाइवे पर लगे भीषण जाम से दूसरे दिन शुक्रवार को भी जान नहीं छूटी। लंबा जाम लगा रहा। यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गया। सुबह से घर से निकले लोग शाम तक भी अपनी यात्रा पूरी नहीं कर पा रहे हैं। प्रयागराज के भीटी से लेकर वाराणसी के कछवा बाजार तक पांच हजार से अधिक ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई है। इससे जहां- तहां फंसे वाहनों में सवार लोग व वाहन चालक तक बेहाल हो उठे हैं।

loksabha election banner

सावन में कांवरियों के लिए राजमार्ग का उत्तरी लेन से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिए जाने के बाद दक्षिणी लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इसी के साथ जाम लगने की समस्या शुरू हो गई। ध्वस्त हो चुकी यातायात व्यवस्था का हाल यह है कि गुरुवार की रात से जाम में फंसे वाहन केवल रेंगते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को भी जनपद सीमा ऊंज से लेकर बाबूसराय तक वाहनों के पहिए जहां-तहां जाम हो गए।

-

सर्विस लेन पर फंस रहे वाहनों से संकट

- राजमार्ग चौड़ीकरण के तहत जहां अंडरपास के निर्माण हो रहे हैं, वहां आवागमन के लिए बने सर्विस लेन का संकरा होने से अकसर वाहन फंस जा रहे हैं। फिर उन्हें निकलने में पसीना छूट जा रहा है। इसी तरह आड़े-तिरछे होकर जबरन वाहन निकालने की कोशिश में भी चालक जाम लगा दे रहे हैं। जिसे छुड़ाने में सुरक्षा में लगे पुलिस व होमगार्ड जवान असहाय नजर आ रहे हैं।

-

फंसे रहे नौकरी पेशा लोग

- राजमार्ग पर लगे जाम के चलते वाहनों से जरूरी कार्यों से निकले लोगों सहित नौकरी पेशा लोग भी फंसकर रह गए। इस दौरान वह जल्दी अपने कार्यालय व अन्य काम पर पहुंचने के लिए परेशान दिखे। जाम में फंसे तमाम लोग इधर-उधर से निकल रहे बाइक सवारों व अन्य छोटे वाहनों का सहारा लेकर निकलते देखे गए।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.