ईवीएम हटाओ संकल्प पद यात्री का स्वागत
जासं, गोपीगंज (भदोही) : ईवीएम हटाओ देश बचाओ के संकल्प के साथ लोगों को जागरुको करने के लिए पदयात्रा प
जासं, गोपीगंज (भदोही) : ईवीएम हटाओ देश बचाओ के संकल्प के साथ लोगों को जागरुको करने के लिए पदयात्रा पर निकले ओंकार सिंह ढिल्लो के नगर पहुंचने पर स्वागत किया गया। 18 अगस्त 2019 को 65 सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा की योजना के साथ देश के विभिन्न प्रांतों से होते हुए शनिवार को गोपीगंज नगर में पहुंचने पर स्वागतकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। रुद्रपुर उत्तराखंड निवासी पदयात्री ने बताया कि इलेक्ट्रानिक वोटिग मशीन पूर्ण रूप से बंद होनी चाहिए। 70 किलो वजन की हाथ ट्राली के साथ दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, वेस्ट बंगाल, झारखंड, बिहार होते हुए नगर में पहुंचने पर लोगों का समर्थन मिला। यात्रा छह माह 12 दिन में पूरा कर 12 अप्रैल 2020 को दिल्ली राजघाट पर समाप्त होगा। समापन के दिन हर क्षेत्र में सांकेतिक धरना देने का आह्वान किया।