देव दीपावली पर 51 हजार दीपों से सजेगी रंगोली
नगर के कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर देव दीपावली महोत्सव का आयोजन बाबा बड़े शिव धाम मंदिर परिसर मे किया गया है। 12 नवंबर को आयोजित महोत्सव मे मंदिर परिसर को जहां 51 हजार दीपों से जगमग किया जाएगा वहीं अबीर गुलाल से मनमोहक रंगोली बनाई जाएगी।
जासं, गोपीगंज (भदोही): नगर के कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर देव दीपावली महोत्सव का आयोजन बाबा बड़े शिव धाम मंदिर परिसर मे किया गया है। 12 नवंबर को आयोजित महोत्सव मे मंदिर परिसर को जहां 51 हजार दीपों से जगमग किया जाएगा वहीं अबीर गुलाल से मनमोहक रंगोली बनाई जाएगी। शिव परिवार की ओर से एक सप्ताह पूर्व से शुरू की गई तैयारी के तहत एमपी कोचिग के छात्र पूरे परिसर की साफ सफाई करने में जुटे रहे। शिव परिवार के दीपक मोदनवाल ने बताया कि नगर के हृदय स्थली अति प्राचीन बाबा बड़े शिव मंदिर पर शिव परिवार के तत्वाधान में कई वर्षों से देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। सायंकाल बाबा बड़े शिव के श्रृंगार स्वरूप का विशाल और अलौकिक नटराज के रूप कर महाआरती और भस्म आरती भी उतारी जाती है।