हैदराबाद कांड के विरोध में उतरी छात्राएं, प्रदर्शन
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ हुई हैवानियत से पूरे देश में आक्रोश है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 10:16 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 10:16 PM (IST)
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ हुई हैवानियत से पूरे देश में आक्रोश है। मंगलवार काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर की छात्राओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
महाविद्यालय के मुख्य गेट पर जुटी छात्राओं ने प्रदर्शन कर तेलंगाना सरकार के विरोध में नारे लगाए। कहा कि रात ड्यूटी से लौट रही महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। घटना ने यह साबित कर दिया कि महिलाएं आज भी कहीं सुरक्षित नहीं हैं। कहा कि घटना को अंजाम देने वालों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्राएं थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें