बाबा साहब के सिद्धांतों से मिलेगी देश को सही दिशा
भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को राजनीतिक दलों सहित समाज सेवी संगठनों द्वारा मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जागरण संवाददाता, ज्ञानुपर (भदोही) : भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को राजनीतिक दलों सहित समाज सेवी संगठनों द्वारा मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही संविधान निर्माण में उनके महती योगदान पर चर्चा करते हुए कहा गया कि बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलकर ही देश व समाज को सही दिशा दी जा सकती है।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में बाबा साहब का निर्वाण दिवस मनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि बाबा साहब एक विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री व सफर राजनीतिक थे। उन्होंने आजीवन दलितों, मजदूरों, गरीबों की आवाज बनकर काम किया। महासचिव ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिद ने भी उनके कार्य व सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर हृदय सरोज, लालचंद पाल, विकास यादव, धर्मेंद्र यादव, संतोष, रामधर, बाबा बिद, हबीब, गुलाम साबिर, नान्हक यादव, महेंद्र यादव आदि थे। मौर्य विकास समिति द्वारा अशोक महान सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर निर्वाण दिवस मनाया। अध्यक्ष अरुण मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। हीरालाल मौर्य, जयराम, कंहैयालाल, हरिश्चंद, विमलेश, घनश्याम आदि थे।
ऊंज प्रतिनिधि के अनुसार : बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि चेरापुर गांव में बसपाजनों द्वारा मनाई गई। मुख्य अतिथि बसपा नेता जयशंकर यादव मोके ने कहा कि बाबा साहब दबे-कुचले, पिछड़े व दलितों के मसीहा थे। ऊंच-नीच, भेदभाव जैसी कुरीतियों को दूर करने को लेकर जीवन भर संघर्ष किया। पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, धर्मेंद्र गौतम, महेंद्र कुमार, लालजी, राजेश पाल, मुकेश बिन्द आदि थे। लोकगीत गायक भोला यादव व जटाशंकर यादव के बीच बिरहा का मुकाबला भी हुआ।
गोपीगंज प्रतिनिधि के अुनसार : सपाजनों की हुई बैठक में बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। सपा नेता अजीत सिंह क्षत्रिय ने कहा कि बाबा साहब हमेशा देश में सामाजिक न्याय की व्यवस्था कायम करने के प्रयास में लगे रहे। उन्होंने गरीबों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके सिद्धांत को आत्मसात करने की जरूरत है। विनोद यादव, रणंजय सिंह सहित अन्य थे।