पीएम की रैली को लेकर महिला मोर्चा ने झोंकी ताकत
प्रयाग में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिलाध्यक्ष संगीता खन्ना के नेतृत्व में एक दर्जन की संख्या में महिलाएं डीघ क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर रैली में पहुंचने का आह्वान किया।
जासं,ज्ञानपुर(भदोही): प्रयाग में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिलाध्यक्ष संगीता खन्ना के नेतृत्व में एक दर्जन की संख्या में महिला कार्यकर्ता डीघ क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर रैली में पहुंचने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली अंदावा स्थित निरंकारी सत्संग परिसर में आयोजित की गई है। जनपद में इस कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। भाजपा उपाध्यक्ष सपना दुबे ने भी महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया है। इस मौके पर मातास्वरूप शुक्ला सहित अन्य शामिल रहे।