आरोपित पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्षेत्र के एक गांव में बाप- बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि अपनी बेटी के साथ आए दिन छेड़खानी करता रहता था। कोइरौना थानाक्षेत्र की एक पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पिता पर छेड़खानी करने आरोप लगाई थी। उसके तहरीर पर आरोपित पिता के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर लिया था। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित पिता कहीं फरार होने के फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर धनतुलसी गंगा घाट से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
जासं, सीतामढ़ी (भदोही) : क्षेत्र के एक गांव में बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि अपनी बेटी के साथ आए दिन छेड़खानी करता रहता था। कोइरौना थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पिता पर छेड़खानी करने आरोप लगाया था। उसकी तहरीर पर आरोपित पिता के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर लिया था। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित पिता कहीं फरार होने के फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर धनतुलसी गंगा घाट से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।