पौधरोपण से ही संतुलित व स्वच्छ होगा पर्यावरण
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : अधिकाधिक पौधरोपण करके ही असंतुलित होते पर्यावरण को संतुलित व स्व
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : अधिकाधिक पौधरोपण करके ही असंतुलित होते पर्यावरण को संतुलित व स्वच्छ रखा जा सकता है। बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ज्ञानपुर में बीटीसी प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण के दौरान प्राचार्य भूपेंद्र कुमार ¨सह ने यह बातें कहीं। कहा गया कि जब पर्यावरण स्वच्छ होगा तभी जीवन स्वस्थ व सुरक्षित रहेगा। भविष्य को सुखमय बनाने के लिए सभी को पौधरोपण व जल बचाने के लिए आगे आना चाहिए।
प्राचार्य ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से जिस तरह से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। कभी अतिवृष्टि तो कभी सूखे की मार से लोग परेशान हैं। वह शुभ संकेत नहीं है। परिणाम के रूप में कभी सूखे की मार से किसानों की पैदावार प्रभावित हो जा रही है तो सभी असमय की बारिश फसल को बर्बाद कर दे रही है। ऐसे में पर्यावरण को संतुलित करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के लिए आगे आना चाहिए। छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने पूरे परिसर में करीब दो सौ पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर राजेंद्र यादव, सूर्यकांत त्रिपाठी, पीके त्रिपाठी, कल्पना मौर्या आदि प्राध्यापकों सहित बाबा मिश्र, हरेराम तिवारी, विनय, शिवम, कुंजन, दीपक आदि थे।