Move to Jagran APP

देव दीपावली पर पालिका ने कराया रंगोली प्रतियोगिता

नगर पालिका ने देव दीपावली के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर के दो विद्यालय सेंट मेरिज स्कुल व वुडवर्ड पब्लिक स्कुल की छात्राओं के बीच स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में अजीमुल्लाह चौराहे के दोनो ओर इंटर लाकिग पटरियों पर छात्राओं ने अलग अलग रंगोली बनाई। एक पटरी पर सेंट मेरिज की कक्षा 11 की छात्रा अदिती चौरसिया श्रद्धा राव फातिमा जोहरा निम्रा साकिब श्रेया जायसवाल शिक्षक नीरज मिश्र की देख रेख में व दुसरे पटरी पर वुड वर्ड पब्लिक स्कूल कक्षा 11 की आंचल मौर्य कक्षा 10 की सुमरा फातिमा कक्षा10 की एकरा हबीबा व अंजली मौर्य व कक्षा 7 के अमन मौर्य खेल शिक्षक आलोक यादव के नेतृत्व में रंगोली बनाई। शाम एसडीएम आशीष कुमार मिश्र सीओ भूषण वर्मा व पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने आकर्षण रंगोली का विधिवत अवलोकन कर कहा की दोनों स्कुल की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 08:17 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 08:17 PM (IST)
देव दीपावली पर पालिका ने कराया रंगोली प्रतियोगिता
देव दीपावली पर पालिका ने कराया रंगोली प्रतियोगिता

जासं, भदोही : देव दीपावली पर्व पर मंगलवार को नगर पालिका परिषद की ओर से सेंट मेरिज स्कूल और वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में अजीमुल्लाह चौराहे पर छात्राओं ने अलग-अलग रंगोली बनाई। एक पटरी पर सेंटमेरिज की कक्षा 11 की छात्रा अदिती चौरसिया, श्रद्धा राव, फातिमा जोहरा, निम्रा साकिब, श्रेया जायसवाल शिक्षक नीरज मिश्र तो दूसरी पटरी पर वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की आंचल मौर्य,सुमरा फातिमा, एकरा हबीबा व अंजली मौर्य, अमन मौर्य ने खेल शिक्षक आलोक यादव के नेतृत्व में रंगोली बनाई। एसडीएम आशीष कुमार मिश्र, सीओ भूषण वर्मा, पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने आकर्षण रंगोली का विधिवत अवलोकन किया। छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर पालिका के जेई प्रदीप यादव, विनीत बरनवाल, प्रिस गुप्ता, सभासद करुणा शंकर दुबे, गिरधारी जायसवाल, घनश्याम वर्मा आदि थे। इसी तरह नई बाजार दशमी मैदान जाहिदपुर स्थित शिव तालाब स्थित हनुमान मंदिर परिसर पर दीप उत्सव धूमधाम से मनाया गया। दीपों से सजा मंदिर परिसर आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर पुजारी जवाहर यादव, दिलीप गुप्ता, पन्ना लाल यादव, रामधर यादव, राजीव मोदनवाल आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.