तेज हुई धान की कुटाई, किसानों में खुशी
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) कड़ी मेहनत व महंगी लागत से तैयार की गई धान की फसल क
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:02 AM (IST)
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : कड़ी मेहनत व महंगी लागत से तैयार की गई धान की फसल की कटाई तेज हो गई है। इसके साथ ही घर पहुंचने लगे उपज को देख किसानों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही है। इस वर्ष समय से आए मानसून के साथ अच्छी बारिश हुई थी।
परिणाम यह रहा कि जहां रोपाई कार्य ठीक समय पर हो गया तो बीच-बीच में होती रही बारिश और अच्छा मौसम मिलने से अगेती फसल पक चुकी है। किसान परिवार कटाई से लेकर उसकी पिटाई करने में जी जान से जुट चुका है। किसानों का मानना है कि मौसम बिगड़े इसके पहले ही अपनी उपज को घर पहुंचा लें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें