एडीओ सहकारिता समेत चार अफसर गायब, वेतन रोका
मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी विकास खंड कार्यालय औराई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सहित चार अफसर गायब मिले। अनुपस्थित चार अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। चेताया कि अधिकारी एवं कर्मचारी समय से दफ्तर पहुंचे। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही रजईपुर में धीमी गति से हो रहे निर्माण पर सचिव की जमकर क्लास लगाई। चेताया कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी विकास खंड कार्यालय औराई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सहित चार अफसर गायब मिले। अनुपस्थित चार अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। चेताया कि अधिकारी एवं कर्मचारी समय से दफ्तर पहुंचे। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही रजईपुर में धीमी गति से हो रहे निर्माण पर सचिव की जमकर क्लास लगाई। चेताया कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं।
सीडीओ शुक्रवार को सुबह 10.35 बजे औराई ब्लाक पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी आइएसवी अजय कुमार तिवारी, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता प्रकाश ¨सह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ और सहायक विकास अधिकारी सत्येंद्र ¨सह आदि दफ्तर में उपस्थित नहीं रहे। अनुपस्थित अधिकारियों द्वारा अवकाश प्रार्थना पत्र भी नहीं दिया गया। बगैर किसी सूचना वह दफ्तर से गायब रहे हैं। बताया कि अनुपस्थित सभी अधिकारियों के एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी है। सीडीओ रजईपुर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए मार्च माह तक का समय दिया गया था। आंगनबाड़ी केंद्र के मुख्य द्वार पर लगा बीम टेढ़ी हो गई है। बीम निर्माण में धांधली की गई है। अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से जांच कर रिपोर्ट तलब की है। हिदायत दी कि जिला कार्यक्रम अधिकारी तीन दिन के अंदर भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके आधार पर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।