विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावन माह के अंतिम सोमवार पर महादेव के जलाभिषेक को निकले कांवरिया, बम-बम हुई कालीन नगरी

By Mohammad Ibrahim Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 22 Aug 2026 05:46 PM (IST)

सावन के अंतिम सोमवार पर भदोही में कांवरियों ने महादेव के जलाभिषेक के लिए मंदिरों का रुख किया। राष्ट्रीय राजमार्ग ...और पढ़ें

सावन के अंतिम सोमवार पर भदोही में कांवरियों का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय।

सावन के अंतिम सोमवार पर भदोही में कांवरियों का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय।

HighLights

  1. सावन के अंतिम सोमवार पर कांवरियों ने महादेव का जलाभिषेक किया।

  2. राष्ट्रीय राजमार्ग पर आकर्षक झांकियों के साथ कांवरियों की कतारें।

  3. भदोही के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। सावन मास के अंतिम सोमवार को देवाधिदेव महादेव के जलाभिषेक व दर्शन पूजन के लिए कांवरियां निकलने शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को निकले शिवभक्त कांवरिया बोल बम की धुन पर नाचते-थिरकते काशी विश्वनाथ सहित जिले में स्थित विभिन्न शिवालयों की ओर बढ़ते रहे।

कांवरियों की ओर से वाहनों पर सजाई गई झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। भीड़ के दृष्टिगत हाईवे सहित शिवालयों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। उधर कांवरियों का जत्था प्रयागराज के लिए भी रवाना हुआ। वहां से जल भरकर वह काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे।

सावन में जनपद के विभिन्न शिवालयों में शिवभक्तों की लंबी कतार लग रही है। हर-हर महादेव, बोल बम आदि जयकारा लगाते श्रद्धालु भोले की भक्ति में लीन रहे। स्थानीय हरिहरनाथ मंदिर, दूधनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन- पूजन करने के लिए भोर से ही लंबी कतार लगी रही। महादेव को अर्पित करने के लिए बिल्व पत्र, समी पुष्प, भांग, धतूर का फल आदि थाल में सजा कर महिलाएं शिवधाम पहुंच रहीं थी।

गोपीगंज स्थित बड़े शिवधाम, तिलेश्वनाथ मंदिर तिलंगा के अलावा अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। इसी तरह औराई, महराजगंज, बाबूसराय के सारीपुर, गिर्दबड़गांव और खमरिया के भुजवा शिवाला, दलपतेश्वर, राधाकृष्ण आदि स्थानों पर स्थित शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। शिवभक्तों ने भगवान गंगाधर को जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक कर पूजन- अर्चन किया।ळ

वाहनों पर झांकी सजाकर निकले कांवरिया
राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रयागराज से गंगा जल लेकर काशी विश्वनाथ जाने वाले कांवरियों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार को वाहनों पर शंकर-पार्वती, श्री गणेश, कार्तिकेय की भव्य झांकी सजाकर निकले कांवरियों के नाचते-थिरकते जत्थे को देख लोग मुग्ध हो जा रहे हैं। कांवरिया बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा का जयकारा लगाते बढ़ते रहे। इसी तरह गंगा तट पर स्थित सेमराधनाथ धाम में कुंए में विराजमान महादेव के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।