विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही में बोले ओमप्रकाश राजभर - 'विपक्ष के लोग प्रदेश की भोली भाली जनता को गुमराह कर रहे'

By Jitendra Upadhyay Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 27 Aug 2026 06:49 PM (GMT+05:30)

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भदोही में कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों से 2027 में ...और पढ़ें

भदोही में ओमप्रकाश राजभर का विपक्ष पर हमला, बोले - जनता को गुमराह कर रहे विरोधी।

भदोही में ओमप्रकाश राजभर का विपक्ष पर हमला, बोले - जनता को गुमराह कर रहे विरोधी।

HighLights

  1. 2027 में एनडीए की पूर्ण बहुमत सरकार बनेगी: राजभर।

  2. आरक्षण वास्तविक हकदारों को ही मिलना चाहिए: मंत्री।

  3. पंचायत भवनों में गंदगी, ताला बंद होने पर नाराजगी।

जागरण संवाददाता, भदोही। प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बूते एनडीए की 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

विपक्ष के पास बोलने को कोई मुद्दा नहीं है, जो वह बोलते हैं जनता उसे सुनती जरूर है लेकिन उनके पूर्व के कार्यों और उनकी सरकार में क्या-क्या हुआ है इस पर भी विचार करती है। ऐसे लोग प्रदेश की भोली भाली जनता को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं लेकिन जनता भी सब समझती है, ऐसे लोगों के झांसे में नहीं आने वाली है।

उन्होंने वर्तमान में चल रहे आरक्षण के जैसे मामलों पर स्पष्ट कहा कि जाे इसका वास्तविक हकदार हैं उसे ही आरक्षण मिलना चाहिए। अनायास का प्रलाप करने से कुछ नहीं होने वाला है। वे गुरुवार को चकभुईंधर गांव में आशा कर्मी शिवकुमारी राजभर की मौत पर शोकसभा में शामिल होने आए थे। शिवकुमारी की 21 अगस्त को बेटे को बचाने में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

आशाकर्मी के निधन पर पंचायती राज मंत्री ने मृतका के चित्र पर पुष्प अर्पित नाम आंखों से श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मृतक के स्वजन को यथासंभव मदद का भरोसा दिलाया। शोक सभा के बाद उन्होंने दरुनहा व बरैला पंचायत भवनों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

दोनों पंचायत भवनों में ताला लगा होने व आस पास गंदगी पर गहरी नाराजगी जताई। दरुनहा भवन पर लिखे मोबाइल नंबर पर पंचायत सचिव से फोन पर बात की तो पता चला कि सचिव का स्थानांतरण दो वर्ष पूर्व हो चुका है। मंत्री ने बीडीओ को फोन कर नाराज़गी व्यक्त की।

कहा कि यह कार्यशैली नियमोंं के विपरीत है, इसमें सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई होने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने ग्रामीणों से प्रत्येक कार्य दिवस में सचिव के आने की भी जानकारी ली तो ग्रामीणों ने संबंधित सचिवों की शिकायत की। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी पर कार्रवाई होगी। सुभासपा के जिला अध्यक्ष संतोष राजभर, बब्बू दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।