डीजे संचालकों को नोटिस
होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये पुलिस प्रशासन कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहती। पर्व पर हुडदंग और विवाद को रोकने को लेकर पुलिस द्वारा दर्जनों डीजे संचालको को नोटिस दिया गया है। इ
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 08:58 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 08:58 PM (IST)
जासं, चौरी (भदोही) : होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये पुलिस प्रशासन कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहती। पर्व पर हुडदंग और विवाद को रोकने को लेकर पुलिस द्वारा दर्जनों डीजे संचालको को नोटिस दिया गया है। इससे डीजे संचालको में हड़कम्प मचा हुवा है। पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में तीन दर्जन डीजे संचालको को नोटिस पकड़ा चुकी है। क्षेत्र के कई डीजे संचालकों को पुलिस की ओर से नोटिस भी जारी किया गया है। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश रॉय ने कहा कि पर्व को शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने के लिये यह कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा डीजे से ही पर्वों पर विवाद उत्पन्न होता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें