विस और पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ेगी निषाद पार्टी
ोत्र के शिव नगर में शुक्रवार को आयोजित समारोह में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि विधानसभा व पंचायत चुनाव पार्टी अपने दम पर लड़ेगी।
जागरण संवाददाता, ऊंज(भदोही): क्षेत्र के शिव नगर में शुक्रवार को आयोजित समारोह में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि विधानसभा व पंचायत चुनाव पार्टी अपने दम पर लड़ेगी। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह ज्ञानपुर विधानसभा में निषाद पार्टी ने जीत दर्ज कराई थी उसी तरह 2022 में तीनों विधानसभा में निषाद पार्टी का परचम लहरेगा। समाज के लोग बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लें। आरोप लगाया कि बसपा की सरकार में जमुना प्रसाद निषाद और सपा में फूलन देवी की हत्या हुई थी। जब चुनाव आते हैं तब अन्य दलों को समाज की याद आती है। विपक्षी दलों पर निशाना बनाते हुए कहा कि साइकिल पंचर हो गई है तो हाथी गिर गई है, अन्य दल भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। गांव-गांव जाकर युवा पार्टी को मजबूत बनाएं। इस मौके पर मिठाई लाल केवट, जिला अध्यक्ष राजकुमार निषाद, विनोद दुबे, मनोज चौहान, देवीलाल बिद, सुशील निषाद आदि थे।