Move to Jagran APP

नेताजी तुम जियो हजारों साल, दिन हो एक हजार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन शुक्रवार को सपा जिला कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान जुटे कार्यकर्ताओं ने केक काटा। उनके दीर्घायु की कामना की। कामना किया कि नेताजी तुम जियो हजारों साल और साल के दिन हों एक हजार।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 07:33 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 07:33 PM (IST)
नेताजी तुम जियो हजारों साल, दिन हो एक हजार
नेताजी तुम जियो हजारों साल, दिन हो एक हजार

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन शुक्रवार को सपा जिला कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान जुटे कार्यकर्ताओं ने केक काटा। उनके दीर्घायु की कामना की। कामना किया कि नेताजी तुम जियो हजारों साल और साल के दिन हों एक हजार।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि नेताजी ही सच्चे समाजवादी हैं। उन्होंनें मुख्यमंत्री व रक्षामंत्री रहते हुए जो कार्य कर दिया वह ऐतिहासिक है। मुलायम सिंह यादव इस प्रदेश के ही नहीं पूरे देश के जाने-माने नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अजीत सिंह क्षत्रिय ने कहा कि उनके द्वारा बनाए गए नीतियों तथा राजनीतिक कार्यों की प्रशंसा आज भी पूरे देश में होती है। उन्होंने कहा कि इस देश में किसानों की लड़ाई लड़ने वाले सिर्फ एक ही मुखिया हमारे नेताजी थे। जबकि आज तमाम राजनैतिक पार्टी इस समय वोट बैंक के लालच में लोगों को गुमराह करने की साजिश कर रही है इस दौरान कार्यकर्ताओं को केक काटा गया। कमला शंकर महतो, लालचंद पाल, हृदय सरोज, घनश्याम दास गुप्ता, रीता वर्मा, श्यामधर बब्बू, जितेंद्र यादव, संतोष, महेंद्र यादव, प्रदीप यादव सहित अन्य थे।

इसी तरह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके लंबी उम्र की कामना की गई। जिलाध्यक्ष अकील अख्तर सिद्दीकी, रामलाल यादव, जयराम मौर्य, राजमणि यादव, अतीक अंसारी, बैजनाथ यादव आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.