Move to Jagran APP

नगर पालिका की मेहरबानी, घमहापुर वार्ड की परेशानी

?????? ?? ??????? ?? ????? ??? ?? ????? ?? ??? ?? ??? ?? ??????? ????? ?? ?????? ?????? ?? ?? ??? ?????? ? ????? ?? ???? ?????????????? ?? ???? ???? ??? ?? ??? ??? ????? ????? ?? ??????? ???? ??? ?????? ?? ???? ???? ???? ???? ???? ??? ?? ?????? ??? ?????? ?? ???? ??? ??????? ?????? ????? ?? ??? ????? ?? ?????? ???????? ?????? ?? ?????? ???? ?? ?? ??? ??? ???? ???? ?????? ?? ????? ???? ?? ???? ?? ????? ?? ?? ??? ??? ???? ?????? ?? ???? ???? ??? ?? ??? ?????? ??? ????? ?????? ?? ???? ??? ?????? ?? ?? ??? ?? ??? ???? ?????? ??? ???? ????? ??? ?????? ??? ???

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 11:12 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 06:02 AM (IST)
नगर पालिका की मेहरबानी, घमहापुर वार्ड की परेशानी
नगर पालिका की मेहरबानी, घमहापुर वार्ड की परेशानी

जागरण संवाददाता, भदोही : नगर पालिका की उपेक्षा का शिकार ऊपर से बारिश से हुए जलजमाव की मार ने शहर के घमहापुर वार्ड की स्थिति नारकीय कर दी है। जलजमाव व कीचड़ के चलते मोहल्लेवासियों का जहां बुरा हाल हो गया है। छितनी तालाब से घमहापुर होते हुए बाईपास को जाने वाली उक्त सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। वर्तमान में पालिका बोर्ड के तमाम कवायद के बाद भी जल निकासी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सीवर लाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़क पर आवागमन ठप हो गया है। उक्त समस्या को लेकर लंबे समय से लोग परेशान हैं, लेकिन समाधान की दिशा में पालिका ने एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया। इसे लेकर लोगों में व्यापक रोष है।

loksabha election banner

जल निकासी व्यवस्था का अभाव होने के कारण घमहापुर वार्ड की प्रमुख सड़क हमेशा जलमग्न रहती है। बारिश होते ही गली मोहल्लों से लेकर घरों की दहलीज तक पानी पहुंच जाता है। यह सिलसिला कई दशक से चला आ रहा है। समस्या के समाधान के लिए पालिका ने चार करोड़ की लागत से सीवर लाइन डालने का काम किया। बावजूद इसके समस्या बनी हुई है। पालिका ने दावा किया था जलजमाव की समस्या समाप्त हो गई, जबकि पिछली बारिश के बाद उनका दावा हवाहवाई साबित हो रहा है। बारिश के बाद प्रस्तावित सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो लोगों को राहत मिली थी, लेकिन कुछ दूरी तक निर्माण कर कार्य को पुन: ठप कर दिया गया। विशेषकर दलित बस्ती की स्थिति बेहद खराब है। सड़क पर कीचड़ होने के कारण लोगों का आवागमन दूभर हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.