Move to Jagran APP

दो हजार से अधिक श्रद्धालु करेंगे भागीदारी

आगामी 24 से 26 नवम्बर से हरियाणा में होने वाले 71 वें अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में जनपद से बेहतर भागीदारी की कवायद शुरू हो गई है। स्थानीय निरंकारी मंडल द्वारा इसके लिए लोगों को जानकारी दी जा रही है। मंडल के भदोही संयोजक राजेश के अनुसार

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 07:20 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 07:20 PM (IST)
दो हजार से अधिक श्रद्धालु करेंगे भागीदारी
दो हजार से अधिक श्रद्धालु करेंगे भागीदारी

जासं, भदोही : आगामी 24 से 26 नवम्बर से हरियाणा में होने वाले 71 वें अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में जनपद से बेहतर भागीदारी की कवायद शुरू हो गई है। स्थानीय निरंकारी मंडल द्वारा इसके लिए लोगों को जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

मंडल के भदोही संयोजक राजेश के अनुसार इस बार 24 से 26 नवंबर को संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (पानीपत), हरियाणा में आयोजित किया गया है। बताया कि सदगुरु माता सुदीक्षा स¨वदर हरदेव जी महाराज के दर्शन का लोगों को अवसर मिलेगा। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं के लिए भव्य व्यवस्था की जा रही है। बताया कि भदोही जनपद से दो हजार से अधिक श्रद्धालु समागम में भाग लेंगे। हालांकि इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। इसके लिए भदोही से 21 और 22 नवंबर को को रवानगी होगी। उन्होंने समागम में जनपद की बेहतर भागीदारी के लिए लोगों को हरियाणा चलने का आह्वान किया है। बताते चलें कि विगत वर्ष उक्त आयोजन भदोही-वाराणसी सीमा स्थित कंधिया-कपसेठी में किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.