धूमधाम से मनाई गई मोदनसेन जी महाराज की जयंती
मोदनवाल समाज के तत्वावधान में गुरुवार को नगर पंचायत नई बाजार में मोदनसेन जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आयोजित गोष्टी में मोदनसेन महराज के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया साथ ही उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर समाज के प्रबुद्धजनों ने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया।
जासं, भदोही: मोदनवाल समाज के तत्वावधान में गुरुवार को नगर पंचायत नई बाजार में मोदनसेन जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आयोजित गोष्ठी में मोदनसेन महाराज के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया साथ ही उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ
उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर समाज के प्रबुद्धजनों ने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया।
कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षा देना आवश्यक है। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कहा कि शिक्षित बच्चे ही भविष्य में मोदनवाल समाज का नाम रौशन करेंगे। इसके अलावा सामाजिक कार्यों में रुचि लेने के साथ-साथ समाज के गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आने पर बल दिया गया। इस मौके पर हरिशंकर मोदनवाल, बेचूलाल मोदनवाल, रामबाबू मोदनवाल, राजीव मोदनवाल, स्वाभिमान मोदनवाल, राजन मोदनवाल आदि थे।