पौधारोपण कर हरियाली लाने का संदेश
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को अभोली ब्लाक के कनकपुर गांव में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को फलदार पौधों का
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 03:36 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 03:36 PM (IST)
पौधारोपण कर हरियाली लाने का संदेश
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को अभोली ब्लाक के कनकपुर गांव में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को फलदार पौधों का वितरण किया गया। उन्हें पौधों का रोपण व संरक्षण कर हरियाली लाने का संदेश दिया गया। युवा स्वयंसेवी नायब बिंद धावक के नेतृत्व में जुटे युवाओं ने 200 पौधों का वितरण किया। पर्यावरण को प्रदूषित होने से पौधे ही बचा सकते हैं। इसके लिए पौधारोपण करना जरूरी है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर पौधारोपण बेहद सराहनीय पहल होगी। इस दौरान ग्रामीणों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित भी किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें