प्रधान के खिलाफ सदस्यों ने खोला मोर्चा
औराई विकास खंड के विक्रमपुर कला के ग्राम पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी को शपथपत्र देकर विकास कार्यों में धांधली करने का आरोप लगाया है। डा. देवेंद्रनाथ दुबे ने शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम सभा में चार साल में
जासं, ज्ञानपुर(भदोही): औराई विकास खंड के विक्रमपुर कला के ग्राम पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी को शपथपत्र देकर विकास कार्यों में धांधली करने का आरोप लगाया है। डा. देवेंद्रनाथ दुबे ने शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम सभा में चार साल में अब तक सिर्फ एक बार बैठक आयोजित की गई है। आय-व्यय का विवरण को प्रधान की ओर से अति गोपनीय रखा गया है। प्रधान ने अधिसंख्य कार्यों को कागज में दिखा दिया गया है। शिकायत करने वालों में घनश्याम दुबे, छविनाथ पांडेय, सूबेदार कन्नौजिया, रमेश गुप्ता, बंशराज यादव, लालता दुबे आदि शामिल हैं।