संसदीय राजभाषा समिति के सदस्यों का स्वागत
राजमार्ग पर स्थित चकपड़ौना के समीप रविवार को संसदीय राजभाषा समिति के पहली उप समिति के संयोजक सांसद रामगोपाल यादव व सदस्यों का स्वागत किया गया।
जांस लालानगर (भदोही) : राजमार्ग पर स्थित चकपड़ौना के समीप रविवार को संसदीय राजभाषा समिति के पहली उप समिति के संयोजक सांसद रामगोपाल यादव व सदस्यों का स्वागत किया गया। वाराणसी से प्रयागराज जाते समय सदस्यों का प्रमुख व्यवसायी रतनलाल अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
रामगोपाल यादव ने बताया कि समिति केंद्रीय कार्यालयों में हिन्दी भाषा की स्थिति का आंकलन कर रही है। बताया कि राजभाषा अधिनियम 1963 के तहत राजभाषा समिति का गठन किया गया। इसके अधीन काम कर रही उप समिति केंद्रीय कार्यालयों में हिन्दी के प्रयोग का अध्ययन कर रही है। समिति नौ खंड में रिपोर्ट देगी। संसदीय राज भाषा की उप समिति में उपाध्यक्ष भृतिहरि महाना, बीजू जनता पार्टी, रंगअप्पा वारडे शिवसेना, डा. सुभाषचन्द्र निर्दल, धर्मेंद्र प्रकाश, अशोक कुमार यादव, एस मुनि स्वामी, हरनाथ सिंह, रामस्वरुप शर्मा, भाजपा, श्याम सिंह यादव बीएसपी, गिरजा व्यास कांग्रेस शामिल रहीं। स्वागत करने में रमेशचंद्र अग्रहरि, रमाकांत गुप्ता, राकेशचंद्र अग्रहरि, श्रीकांत जायसवाल, दिनेश उमर वैश्य, मिथिलेश अग्रहरि, विनय अग्रहरि आदि थे।