पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव
जागरण संवाददाता सुरियावां (भदोही) क्षेत्र के खेवखर गांव में गुरुवार को पंखे से विवाहिता का
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:22 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 06:22 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सुरियावां (भदोही) : क्षेत्र के खेवखर गांव में गुरुवार को पंखे से विवाहिता का शव लटका मिला। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी विनय मिश्रा के परिवार के लोग बाहर बैठे थे। इसी बीच उनकी पत्नी खुशबू मिश्रा अंदर से कमरा बंदकर साड़ी के सहारे पंखे से लटक गई। कुछ देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो आशंका होने पर परिवार के लोगों ने खिड़की से देखा तो अवाक रह गए। मृत महिला की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। घटना की जानकारी मायके वालों को दे दी गई है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी मायके वालों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें