महर्षि वाल्मीकि की मनी जयंती
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती रविवार को लवकुश इंटर कालेज सीतामढ़ी में मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तो उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के साथ उनके रचित रामायण की उपादेयता व प्रासंगिकता पर चर्चा की गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 05:13 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 05:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी (भदोही): आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती रविवार को लवकुश इंटर कालेज सीतामढ़ी में मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तो उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के साथ उनके रचित रामायण की उपादेयता व प्रासंगिकता पर चर्चा की गई।
प्रबंधक हौसिला मिश्र, प्राचार्य रामधर पांडेय ने अपने विचार प्रकट किये। इस मौके पर मुन्ना पांडेय, श्यामधर तिवारी कांशीराम पांडेय, श्यामधर तिवारी, कांशीराम पांडेय, विनोद कुमार व श्याम किशोर आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें