बनाया होलियाना वातावरण
रंगो का पर्व होली भले ही आगामी गुरुवार को है लेकिन भदोही बार एसोसिएशन ने मंगलवार को ही होली मिलन समारोह का आयोजन कर जहां एक दूसरे को बधाई दी वहीं अबीर गुलाल लगाकर वाता?वरण होलियाना बना दिया। इस दौरान होली के पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोतीलाल ने होली को महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए कहा कि देश की सभ्यता व संस्कृति की विरासत होली पर्व विभिन्न रंगों के माध्यम से समाज को एक सूत्र में पिरोने वाला त्योहार है।
जासं, भदोही : रंगो का पर्व होली भले ही आगामी गुरुवार को है लेकिन भदोही बार एसोसिएशन ने मंगलवार को ही होली मिलन समारोह का आयोजन कर जहां एक दूसरे को बधाई दी वहीं अबीर गुलाल लगाकर वातावरण होलियाना बना दिया। इस दौरान होली के पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष मोतीलाल ने होली को महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए कहा कि देश की सभ्यता व संस्कृति की विरासत होली पर्व विभिन्न रंगों के माध्यम से समाज को एक सूत्र में पिरोने वाला त्योहार है। कहा कि अबीर गुलाल लगाकर जब लोग एक दूसरे के गले लगते हैं तो तमाम गिले शिकवे समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को होली की अग्रिम शुभकामना दी। इससे पहले अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। अधिवक्तागण प्रसन्न मिश्र, सर्वेश पाल, गंगाराम यादव, रोहित पांडेय, नन्हे सरोज, विनोद राय, शिवप्रकाश सिंह, भरत यादव, सीताराम यादव, लालचंद विश्वकर्मा, राजेन्द्र गौतम, गिरधारी जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद आदि ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला।