जाम के झाम से जूझा भदोही-औराई मार्ग
भदोही-औराई मार्ग पर एक तरफ निर्माण कार्य चल रहा है तो दूसरी ओर वाहनों का भारी दबाव है। ऐसे में जाम की समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। गुरुवार को दिन भर जाम की स्थित रहने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान छोटे चार पहिया व दो पहिया वाहन सवार ¨लक मार्गों से आवागमन करने को विवश हुए।
जागरण संवाददाता, भदोही : एक तरफ चल रहे निर्माण कार्य तो दूसरी ओर वाहनों का भारी दबाव। ऐसे में भदोही-औराई मार्ग पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को दिनभर जाम की स्थिति रहने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान छोटे चार पहिया व दो पहिया वाहन सवार ¨लक मार्गों से आवागमन करने को विवश हुए।
भदोही-मीरजापुर मार्ग फोरलेन निर्माण का कार्य लंबे समय से चल रहा है। गत दिनों जगह-जगह खोदकर छोड़ देने के कारण जहां आवागमन में समस्या थी तो वहीं अब निर्माण कार्य प्रगति पर होने से समस्या उत्पन्न हो गई है। विशेषकर सर्रोई बाजार में निर्माण कार्य प्रगति पर होने के कारण जाम लग रहा है। बुधवार की देर रात से ही जाम की समस्या बनी रही तथा रात भर ट्रकों के पहिए रेंगते रहे। गुरुवार को सुबह बाजार के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई थी। विडंबना तो यह है कि समस्या के समाधान की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। यहां तक लोग जाम से जूझते रहते हैं लेकिन पुलिस मौन रहती है। लोगों का कहना है कि अधिक समस्या वाले स्थानों पर यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगनी चाहिए। गुरुवार को मार्ग पर वाहनों का जमावड़ा होने के कारण चार पहिया वाहनों तथा दो पहिया वाहन सवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।