विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्जी शिकायत पर उत्पीड़न के खिलाफ भदोही में लेखपालों ने किया प्रदर्शन, उठाई यह मांग

By Mohammad Ibrahim Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 22 Aug 2026 05:38 PM (IST)

लेखपालों ने भदोही के ज्ञानपुर तहसील में फर्जी शिकायतों के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की अनुचित कार्रवाई के खिलाफ ...और पढ़ें

एंटी करप्‍शन एवं विजिलेंस टीम की ओर से की जा रही कार्रवाई पर जताया असंतोष।

एंटी करप्‍शन एवं विजिलेंस टीम की ओर से की जा रही कार्रवाई पर जताया असंतोष।

HighLights

  1. लेखपालों ने फर्जी शिकायतों पर कार्रवाई का विरोध किया।

  2. भ्रष्टाचार निवारण संगठन की अनुचित कार्रवाई पर नाराजगी जताई।

  3. निष्पक्ष जांच और उत्पीड़न रोकने की मांग की गई।

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। फर्जी शिकायतों के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन/एंटी करप्शन एवं विजिलेंस टीम द्वारा की जा रही गलत व अनुचित कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने शनिवार को ज्ञानपुर तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस तरह की कार्रवाई को रोकने की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्रक उप जिलाधिकारी को सौंपा गया।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संग ज्ञानपुर तहसील इकाई के अध्यक्ष सर्वेश शुक्ल के नेतृत्व में तहसील पहुंचे लेखपालों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि लेखपाल पूरी निष्ठा के साथ व कठिन परिवेश में कार्य कर रहे हैं। द्वेषवश की जा रही फर्जी शिकायतों व साजिश के तहत लेखपालों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया जा रहा है। इस पर कार्रवाई भी कर दी जा रही है।

कहा कि 20 अगस्त को अयोध्या के सोहावल तहसील के लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ एंटी करप्शन व विजिलेंस टीम द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह अनुचित है। केवल द्वेषवश फंसाया गया है। इस मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इसी तरह अन्य मामलों में भी बगैर पर्याप्त परीक्षण व ट्रैप कि कार्रवाई किए जाने की शिकायत सामने आ रही है। इस पर रोक लगनी चाहिए। प्रदर्शन में अमर सिंह कुशवाहा, रिशुन यादव, कमल कुमार, दिवाकर, रविशंकर तिवारी, अनीता, सपना सिंह, रजनीश मौलि तिवारी व अन्य लेखपाल थ।