भोजन व फल बांटकर मनाया जन्म दिन
सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 10:35 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 10:35 PM (IST)
भदोही : सपा के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन शुक्रवार को नगर के मलिकाना स्थित भदोही विधानसभा क्षेत्र कार्यालय पर मनाया गया। सपाजनों ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने गरीबों को भोजन कराने के साथ उन्हें कपड़ा, फल व मिष्ठान भेंट किया।पूर्व विधायक ने कहा कि सपा संरक्षक का जीवन चरित्र लोगों के लिए आदर्श है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विकास यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर, शोभनाथ यादव व मो. हसनैन अंसारी आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें