भगवान शिव से लें जीवन के वास्तविकता की सीख
जागरण संवाददाता ऊंज (भदोही) जीवन की वास्तविकता की यदि सीख लेना है तो भगवान शिव से लेना च
जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : जीवन की वास्तविकता की यदि सीख लेना है, तो भगवान शिव से लेना चाहिए। देवाधिदेव की लीला बड़ी ही विचित्र है। उनकी कुछ लीला तत्व ग्रहण तो कुछ आनंद के लिए होती है। क्षेत्र के बयांव गांव स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन सोमवार की रात वृंदावन से आए स्वामी रामानंद महराज ने यह बातें भगवान शिव-विवाह के कथा प्रसंग में कहीं। इस दौरान पूरे गांव में शिव-पार्वती की झांकी निकाली गई।
स्वामीजी ने कहा कि जो जीव भगवान की सच्चे मन और श्रद्धा से भक्ति करता है उसे भगवान हमेशा याद रखते हैं। भगवान शिव कल्याण के देवता हैं। उन्होंने पार्वती चरित्र का भी वर्णन किया। कथा स्थल पर भक्तजन जयकारा लगाते रहे। अंत में आरती व प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर संतोष पांडेय, रामशरण पांडेय, बलराम पांडेय, रामचंद्र पांडेय, सलिल सिंह, शीतला प्रसाद, दीनानाथ, दिनेश शुक्ल, रामधनी, शंभूनाथ ओझा आदि थे।