श्रम विभाग ने निकाली यात्रा, किया जन जागरण
श्रम विभाग ने निकाली यात्रा, किया जनजागरण
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : मानव तस्करी, बाल व बंधुआ मजदूरी व बच्चों के सुरक्षित प्रवासन के लिए लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से गुरुवार को श्रम विभाग की ओर से जागरूकता यात्रा निकाली गई। ज्ञानपुर स्थित श्रम विभाग के कार्यालय से निकली रैली कई गांवों का भ्रमण की। इस दौरान लोगों को विविध जानकारी दी गई।
श्रम विभाग कार्यालय से श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामनिवास ने हरी झंडी दिखाकर किया। वाहन के साथ निकली यात्रा देवनाथपुर, चकबसुही, तिनबरवा, कांवल, कुरैया सहित अन्य गांवों में पहुंची। बीरापट्टी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को मानव तस्करी की घटनाओं के प्रति जागरुक किया। बताया गया कि किस तरह बच्चों को गायब कर उनके अंगों की तस्करी कर दिया करते हैं। इसके साथ ही बाल बंधुआ मजदूरी, बाल मजदूरी आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रतिमा मौर्या, वीरेंद्र कुमार वनवासी, मुनीब, अच्छेलाल, सोमारू, उमाशंकर, जयकुमार आदि थे।