कोरोना.. चित्र.28... रखवाले ही उड़ा रहे शारीरिक दूरी की धज्जियां
लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक राशन और लंच पैकेट पहुंचाने पर टूट रही शारीरिक दूरी को लेकर सीएम ने स्पष्ट रूप से केंद्रीयकरण करने को कहा है। जरूरतमंदों के सेवा-भाव का इच्छा रखने वाले लोग प्रशासन को इसकी जानकारी जरूर देंगे। इसकी मॉनीटरिग भी प्रशासन स्तर से की जाएगी। जिससे शारीरिक
जासं, ज्ञानपुर(भदोही): लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक राशन और लंच पैकेट पहुंचाने पर टूट रही शारीरिक दूरी को लेकर सीएम ने स्पष्ट रूप से केंद्रीयकरण करने को कहा है। जरूरतमंदों के सेवा-भाव का इच्छा रखने वाले लोग प्रशासन को इसकी जानकारी जरूर देंगे। इसकी मॉनीटरिग भी प्रशासन स्तर से की जाएगी। जिससे शारीरिक दूरी का पालन कराया जा सके। यह सब ढाक के तीन पात साबित हो रहे हैं। आलम यह है कि रखवाले ही शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। तहसीलदार ज्ञानपुर की और से देवनाथपुर, घाटमपुर, सरपतहां, शिवरामपुर, नवधन, सरांय जगदीश में 800 पैकेट लंच वितरित किया गया। अधिसंख्य गांवों में भीड़ उमड़ी रही। शारीरिक दूरी का पालन नहीं कराया जा रहा था। यह स्थिति तब है जब खुद तहसीलदार लंच पैकेट का वितरण कर रहे थे। उप जिलाधिकारी जीपी यादव ने बताया कि हर किसी को शारीरिक दूरी का ख्याल रखना चाहिए। ऐसे लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए सचेत किया जाएगा।