Move to Jagran APP

नियमित खान-पान व दिनचर्या से सेहत रखें स्वस्थ

स्वस्थ्य जीवन के लिए के लिए भोजन के प्रति सतर्कता अतिआवश्यक है। मौसम परिवर्तन के साथ ही सतर्कता के साथ खान पान से ही सेहत ठीक रखा जा सकता है, तो सुबह शाम गर्म कपड़ों को पहनना जरुरी है। गुरुवार को दैनिक जागरण के सरोकार के तहत आयोजित हैलो डाक्टर कार्यक्रम में सम्मानित पाठक गणों की ओर से स्वास्थ्य के प्रति पूंछे गए सवालों का जवाब देते हुए यह जानकारी कार्यालय में मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा़. आरबी पाठक की ओर से दी गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 11:41 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 11:41 PM (IST)
नियमित खान-पान व दिनचर्या से सेहत रखें स्वस्थ
नियमित खान-पान व दिनचर्या से सेहत रखें स्वस्थ

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : स्वस्थ जीवन के लिए के लिए भोजन के प्रति सतर्कता अति आवश्यक है। मौसम परिवर्तन के साथ ही सतर्कता के साथ खान पान से ही सेहत ठीक रखा जा सकता है, तो सुबह शाम गर्म कपड़ों को पहनना जरूरी है। गुरुवार को दैनिक जागरण के सरोकार के तहत आयोजित प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में सम्मानित पाठक गणों की ओर से स्वास्थ्य के प्रति पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए यह जानकारी कार्यालय में मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा.आरबी पाठक की ओर से दी गई।

loksabha election banner

सवाल : खाना खाने के बाद गैस की दिक्कत होती है।

जवाब : गैस की समस्या है तो पेट खाली न रखें। थोड़े अंतराल में कुछ न कुछ अवश्य खाते रहें। गरिष्ठ, तैलयुक्त भोजन, मिर्च मशाला आदि का सेवन करने से परहेज करें। पानी पर्याप्त मात्रा में पीयें। इसके बावजूद यदि समस्या है तो जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराके रिपोर्ट के अनुसार संबंधित डाक्टर से उपचार कराएं।

सवाल : सीने में दर्द होता है। इलाज कराने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है।

जवाब : सीने में दर्द का कई कारण होता है। अधिकतर हार्मोंस के समय युवतियों के ब्रेस्ट में यह दिक्कत होती है। दिक्कत को लेकर आप किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखा सकती हैं। भदोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस समय विशेषज्ञ मौजूद हैं। आप परामर्श लेकर उपचार कराएं। अन्यथा बाद में ज्यादा दिक्कत हो सकती है। वैसे उपचार के पूर्व अल्ट्रासाउंड करा लें तो सही रिपोर्ट के आधार पर इलाज कराना उत्तम होगा।

सवाल : खाना खाने के बाद हजम नहीं होता जिससे दिक्कत होती है।

जवाब : पेट खराब होने का सबसे अहम कारण है अनियमित दिनचर्या और खान-पान में व्यतिक्रम। तंबाकू का अगर सेवन करते हों तो तत्काल बंद करना ही हितकर होगा। इसके अलावा चाय के सेवन के तुरंत बाद भोजन नहीं करना चाहिए। चाय में कैफीन व तंबाकू में निकोटिन अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन शक्ति को प्रभावित करता है। जिससे शरीर की पाचन शक्ति क्षीण होती है। पानी हमेशा गुनगुना ही सेवन करना लाभकारी होगा। सुबह तंबाकू का सेवन कत्तई न करें। खाना खाने के पूर्व या खाना खाने के समय पानी का सेवन करें। अन्यथा भोजन के एक घंटा बाद ही पानी का सेवन करें। जिसकी वजह से पाचन समस्या ग्रसित कर लेती है। सतर्कता के लिए अल्ट्रासाउंड कराके उपचार कराएं।

सवाल : बार-बार जुखाम हो जाता है। राहत के लिए क्या उपाय है।

जवाब : शरीर की कोशिकाओं की बनावट ऐसी होती है कि कुछ लोगों का शरीर मौसम परिवर्तन या अन्य व्यतिक्रम को सहन करने के लिए दक्ष नहीं है। जिससे लोग बीमार पड़ जाते हैं। इसके लिए गर्म गाढ़ा का सेवन करें तो अति लाभकारी होगा।

सवाल : पैर में जलन होती है। रात में सोने के बाद ज्यादा दिक्कत होती है।

जवाब : सुबह-शाम को मिलने वाले समय को संधिकाल ही कहा जाता है। मौसम बदलाव के समय तापमान मक्खी मच्छर, कीड़े मकोड़ों को प्रभावी होने के अनुकूल होता है। उपचार के लिए किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार करें। लापरवाही से दिक्कत बढ़ सकती है।

सवाल : साइनस से इस मौसम ज्यादा दिक्कत होती है।

जवाब : साइनस से लगातार नाक बंद रहती है। गरम पानी व भाप का सेवन लाभकारी होता है। इसका उपचार जरूर करा लें अन्यथा दिमाग पर चढ़ने से समस्या बढ़ सकती है।

सवाल : दाद व खुजली से घर के बच्चे परेशान हैं।

जवाब : दाद के ट्रीटमेंट के लिए बच्चों के कपड़ों, बेडसीट, चादर आदि कपड़ों को पानी उबालकर धोना जरुरी होता है। मेडीकेटेड साबुन दाद वाले स्थान पर लगाकर आधा घंटे तक छोड़ दें। उसके बाद कपड़े से अच्छी तरह साफ कर दाद की दवा लगाएं। निश्चित ठीक हो जाएगा। इन्होंने किया सवाल

- दिनेश कुमार, कुढ़वां, सभाजीत, महुआपुर, विनोद कुमार तिवारी, जगन्नाथपुर, अखिलेश शुक्ला, अकोढ़ा रोही, सीबू, सुरियावां, दिलीप तिवारी, जगदीशपुर कारियांव, पाली गुप्ता, गोपीगंज, जय प्रताप ¨सह, चहरपुर, निशांत पांडेय, गोपीगंज, अनूप कुमार ¨बद, अर्जुनपुर, अशोक कुमार श्रीवास्तव, फत्तूपुर, लालमनि शुक्ल, रोही, संगीता तिवारी, जगदीशपुर करियांव, आलम, भगवतपुर, राजेश कुमार ¨बद, कुरमैचा, रतन त्रिपाठी, रघुरामपुर, श्याम धर ¨बद, बौरीबोझ, विजय कुमार श्रीवास्तव, मनापुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.