संयुक्त संघर्ष समिति की चेतना यात्रा पहुंची
संयुक्त संघर्ष समिति की चेतना यात्रा पहुंची
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पुरानी पेंशन व्यवस्था भीख नहीं अधिकार है। इसे देने के लिए सरकार को मजबूर किया जाएगा। यह तभी संभव होगा जब सभी कर्मचारी व शिक्षक एकजुट होकर अपने इस लड़ाई को धार देंगे। गुरुवार को शिक्षक-कर्मचारियों को एकजुट करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए ज्ञानपुर पहुंची संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (एस-फोर) की चेतना रथ यात्रा के दौरान हुई सभा में कही गई। इस दौरान यात्रा का शिक्षक - कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर ज्ञानपुर में हुई सभा में संगठन के अध्यक्ष एसपी तिवारी ने कहा कि शासन ने नई पेंशन नीति थोप दिया है जो पूरी तरह शेयर बाजार से अधीन है। इससे शिक्षक व कर्मचारियों का भला होने वाला नहीं हैं। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 20 नवंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित किया गया है। कहा कि इसके जरिए सरकार पर पेंशन बहाली के लिए दबाव बनाया जाएगा। अधिकाधिक शिक्षक व कर्मचारियों को लखनऊ पहुंचने पर जोर दिया। कहा कि प्रदर्शन की सफलता से ही पुरानी पेंशन बहाली की रास्ता साफ होगा। उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री नरेश कौशिक, सुशील पांडेय, विनय ¨सह, नियाजुदुल्ला खां आदि ने भी शिक्षक-कर्मचारियों में जोश भरा। संचालन बीएल पाल ने किया। इस मौके पर अखिलेश कुमार यादव, संतोष ¨सह, धीरज ¨सह, ¨वध्यवासिनी मिश्र, तेज बहादुर पाल, चंद्रप्रकाश ¨सह, एजाज अहमद आदि थे।