आश्रय स्थल के निर्माण की तकनीकी जांच कराइये
विकास कार्यों की समीक्षा के पश्चात मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला पिपरिस में स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीन सेड निर्माण चारा-भूसा रजिस्टर सोलर लाईट आदि की जानकारी ली।
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : विकास कार्यों की समीक्षा के उपरांत निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला पिपरिस में स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीन सेड निर्माण, चारा-भूसा रजिस्टर, सोलर लाईट आदि की जानकारी ली। मवेशियों को हरा चारा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। गोबर से खाद बनाने को कहा। निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने के लिए अधिशासी अभियंता आरइएस को दिया। कार्यालय में दवा कक्ष न होने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके पश्चात वह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। कहा कि काली सूची में शामिल स्कूलों को केंद्र न बनाया जाए। बालिकाओं का केंद्र दूर न बनाया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बेवजह परेशान न किया जाय। ऐसी शिकायत मिलती है तो एकाउंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पशु चिकित्सालय में निर्माणाधीन पाली हाउस क्लीनिक का धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। अधिशासी अभियंता पैक्सफेड को चेतावनी दी। कहा कि कार्य में तेजी लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।