Move to Jagran APP

ताजिया मार्गों व इमाम चौकों का लिया जायजा

मोहर्रम पर्व की तैयारियों में प्रशासन जी जान से जुट गया है। ताजिया मार्गों का निरीक्षण करने के साथ चौक व करबला की स्थिति का भी आंकलन किया जा रहा है। इस क्रम में स्थानीय पुलिस ने गुरुवार ताजिया मार्गों तथा इमाम चौक का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों को उनकी समस्या के बारे में भी पूछा गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 05:28 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 10:18 PM (IST)
ताजिया मार्गों व इमाम चौकों का लिया जायजा
ताजिया मार्गों व इमाम चौकों का लिया जायजा

जासं, चौरी (भदोही) : मोहर्रम पर्व की तैयारियों में प्रशासन जी जान से जुट गया है। ताजिया मार्गों का निरीक्षण करने के साथ चौक व करबला की स्थिति का भी आंकलन किया जा रहा है। इस क्रम में स्थानीय पुलिस ने गुरुवार ताजिया मार्र्गो तथा इमाम चौक का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों को उनकी समस्या के बारे में भी पूछा गया।

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने गुरुवार को मय फोर्स क्षेत्र के ताजिया मार्गों का जायजा लिया। मार्गो पर आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। पुलिस की उन मार्गो पर ़खास नजर है जहां पर दूसरे समुदाय के लोग रहते हैं। पुलिस ने क्षेत्र के इमाम चौकों का भी निरीक्षण किया। रोटहा, वेदमनपुर, कोल्हड़, मोमिनपुर, मानिकपुर, चौरी दानुपट्टी, नईबस्ती, बरदहा, लक्षापुर आदि गावों में पर्व से सम्बंधित समस्याओं की जानकारी ली गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि नई परंपरा शुरू करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। कहा कि कोई भी समस्या हो तत्काल पुलिस को सूचित करें। अफवाहों से बचने का लोगों से आह्वान किया। इस मौके पर हाजी यासर अराफात, अलाउद्दीन अंसारी, अकरम मंसूरी, महातिम, इमरान अली आदि लोग थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.