Move to Jagran APP

स्वरोजगार कर महिलाओं से सशक्त होने पर जोर

जागरण संवाददाता, औराई (भदोही) : स्वरोजगार कर महिलाएं सशक्त हो सकती हैं। उन्हें रोजगार से जोड़ने के लि

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 07:07 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 07:07 PM (IST)
स्वरोजगार कर महिलाओं से सशक्त होने पर जोर
स्वरोजगार कर महिलाओं से सशक्त होने पर जोर

जागरण संवाददाता, औराई (भदोही) : स्वरोजगार कर महिलाएं सशक्त हो सकती हैं। उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए तमाम योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को औराई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नकटापुर में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में वक्ताओं ने यह बातें कहीं। साथ ही महिलाओं को रोजगार कर आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया गया। साथ ही उन्हें कानून की सामान्य जानकारी व अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।

loksabha election banner

प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव पूर्णिमा सागर ने पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा का अधिकार, समानता, अभिव्यक्ति के अधिकार के साथ ही बालश्रम निषेध, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि कानून की सामान्य जानकारी होने से महिलाएं अपने हितों की रक्षा कर सकती हैं। ग्राम्य विकास मंत्रालय के अंतर्गत चल रहे स्वरोजगार योजना के निदेशक रामगोपाल ¨सह ने स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। महेंद्र ¨सह, देवेंद्र दुबे ने वित्तीय जागरूकता के संबंध में जानकारी दी। बताया कि महिलाएं स्वरोजगार परक प्रशिक्षण हासिल करने के बाद बैंक लोन प्राप्त कर रोजगार कर सकती हैं। अधिवक्ता रागिनी यादव ने दहेज प्रथा, भरण पोषण, घरेलू ¨हसा, पास्को एक्ट तथा डायल सौ व 181 नंबर के बारे में बताया। इस मौके पर राजेश कुशवाहा, आशा तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.