कूड़े से पनपी बीमारी, सड़ांध से जीना मुहाल
तीन दिनों से नगर पालिका परिषद की ओर से कूड़ा उठान नहीं कराया जा रहा है। जिससे नगर के मोहल्लों में दुर्गंध उठने से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। शनिवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल ने समस्या को लेकर एक निजी प्रतिष्ठान में बैठक कर यह आरोप लगाया है। कहा है कि पालिका कर्मियों की बेपरवाही के चलते सड़ रहे कूड़े में दुर्गंध उठने से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। कूड़े में पनप रही बीमारी से भी बीमारी फैल रही है। नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि बरसात के मौसम में गंदगी फैलने से नारकीय स्थिति हो गई है।
जागरण संवाददाता, गोपीगंज (भदोही) : तीन दिनों से नगर पालिका परिषद की ओर से कूड़ा उठान नहीं कराया जा रहा है, जिससे नगर के मोहल्लों में दुर्गंध उठने से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। शनिवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल ने समस्या को लेकर एक निजी प्रतिष्ठान में बैठक कर यह आरोप लगाया है। कहा है कि पालिका कर्मियों की बेपरवाही के चलते सड़ रहे कूड़े में दुर्गंध उठने से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। कूड़े में पनप रही बीमारी से भी बीमारी फैल रही है।
नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि बरसात के मौसम में गंदगी फैलने से नारकीय स्थिति हो गई है। प्रमुख व्यावसायिक नगर होने के नाते बाहर से आने जाने वाले व्यापारियों व ग्राहकों का आवागमन रहता है। लोग कूड़े के ढेर से आ रही बदबू से नाक दबाने में भी भलाई समझते हैं। इसके अलावा आरोप लगाया कि दूषित पेयजल आपूर्ति की जा रही है। चेताया कि रविवार तक अगर कूड़ा नहीं उठाया गया तो सोमवार को नगर पालिका का घेराव किया जाएगा। इस दौरान रमाकांत गुप्ता, त्रिलोकीनाथ उमर, दिनेश कुमार उमर, रमेश जायसवाल, राजेंद्र पुरस्कार व मुकुंद लाल उमर समेत अन्य मौजूद थे।