विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्री ध्यान दें! इन 9 एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव, चेक करें लिस्ट

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:01 PM (IST)

रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता के लिए 9 एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। यह संशोधन 28 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 23 दिसंबर से प्रभावी होगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 9 एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया।

  2. रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता हेतु यह बदलाव किया।

  3. संशोधित समय विभिन्न तिथियों से लागू होगा।

जागरण संवाददाता, भदोही। रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता हेतु कई एक्सप्रेस गाड़ियों के समय में संशोधन किया है। जनसंपर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संशोधित समय इस प्रकार रहेगा।

30 अक्टूबर से 22420 आनंद विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस जौनपुर से सुबह 07.30 बजे, डोभी से 08.05 बजे, औंड़िहार से 08.25 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 09.15 बजे पहुंचेगी।

12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनस स्टेशन पर सुबह 07.45 बजे पहुंचेगी। 22419 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस गाजियाबाद से सुबह 07.25 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस 08.05 बजे पहुंचेगी।

28 अक्टूबर से 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस गाजियाबाद से सुबह 06.00 बजे छूटकर नई दिल्ली 06.45 बजे पहुंचेगी।12225 आजमगढ़ दिल्ली एक्सप्रेस गाजियाबाद से सुबह 06.40 बजे छूटकर नई दिल्ली 07.25 बजे पहुंचेगी।12556 बठिंडा - गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से दोपहर 03.10 बजे छूटेगी।

23 दिसंबर से 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ऐशबाग से दोपहर 04.13 बजे छूटेगी। 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस बनारस से सुबह 08.30 बजे प्रस्थान कर सेवापुरी से 08.57 बजे, परसीपुर से 09.11 बजे, भदोही से 09.21 बजे, मोढ़ से 09.31 बजे, सुरियावां से 09.40 बजे, जंघई से 10.00 बजे छूटेगी।

12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस प्रयागराज जं. से सुबह 05.35 बजे तथा ज्ञानपुर रोड से 07.00 बजे छूटेगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि इन गाड़ियों का शेष स्टेशनों पर ठहराव एवं समय यथावत रहेगा।

यह भी पढ़ें- ट्रेन में सफर करने वालों को झटका! रात 11 से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग बंद, दीवाली-छठ से पहले क्यों सख्त हुआ रेलवे?