Move to Jagran APP

सामुदायिक संक्रमण का बढ़ा खतरा, मिले छह पॉजिटिव

जिले में कोविड-19 पूरी तरह अनियंत्रित होता दिख रहा है। प्रवासियों की आवाजाही बंद होने के बाद भी संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सामूदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ता दिख रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में छह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें खमरिया स्थित एक कालीन कंपनी का श्रमिक भी है प्रशासनिक ढील के चलते अनलॉक-2 का कड़ाई से पालन नहीं मिल पा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 08:10 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:06 AM (IST)
सामुदायिक संक्रमण का बढ़ा खतरा, मिले छह पॉजिटिव
सामुदायिक संक्रमण का बढ़ा खतरा, मिले छह पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : जिले में कोविड-19 का संक्रमण पूरी तरह अनियंत्रित होता दिख रहा है। प्रवासियों की आवाजाही बंद होने के बाद भी संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ता दिख रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में छह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें खमरिया स्थित एक कालीन कंपनी के चार श्रमिक भी हैं, प्रशासनिक ढील के चलते अनलॉक-2 का कड़ाई से पालन नहीं मिल पा रहा है। अब तक 6268 लोगों का स्वैब परीक्षण के लिए भेजा गया था, जिसमें 5333 की रिपोर्ट मिल चुकी है। सात लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

loksabha election banner

लॉकडाउन-4 में ढील मिलते ही बड़ी संख्या में प्रवासी जिले में पहुंच गए हैं। अब तक संक्रमितों में अधिसंख्य प्रवासी ही थे लेकिन दो दिनों से मिल रही रिपोर्ट ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। प्रवासियों की संख्या से अधिक स्थानीय लोग शामिल हैं। खमरिया स्थित कालीन कंपनी में छह लोग संक्रमितों के संपर्क में आए थे। यहां पर 300 श्रमिक काम करते हैं। दूसरे दिन भी कंपनी का एक श्रमिक पॉजिटिव मिला है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी में पॉजिटिव मिलने की संख्या अभी और बढ़ सकती है। गुरुवार को 37 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें सात पॉजिटिव और 30 निगेटिव रहे। छह भदोही और एक अन्य जिले का संक्रमित है। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताय कि संक्रमितों को भदोही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आइसोलेट कर दिया गया है। बताया कि वर्तमान में 110 संक्रमित मुक्त हो चुके हैं जबकि सात की मौत हो गई है। जिले में महज 30 सक्रिय केस हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.