21.52 लाख की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण
जासं भदोही नगर पालिका के चकमीरा शाह वार्ड में 21.52 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित इंटर
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 05:22 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 05:22 PM (IST)
जासं, भदोही : नगर पालिका के चकमीरा शाह वार्ड में 21.52 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित इंटरलाकिग सड़क व भूमिगत नाली का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने फीता काटकर लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि काफी समय से उपेक्षित सड़क के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी। नाली बन जाने से मोहल्ले की जलनिकासी समस्या का समाधान हो गया है। वार्डवासियों ने साफ सफाई व पेयजल सहित अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। पालिकाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का प्रमुखता के आधार पर समाधान किया जाएगा। सभासद मंदाकिनी देवी , नामित सभासद नीतू राजेश जायसवाल, आशीष जायसवाल, अलीशेर खान, मुकेश दुबे, अशोक पाल, सुभाष यादव आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें