भूमि विवाद और चुनावी रंजिश में चले लाठी- डंडे
जागरण संवाददाता ऊंज (भदोही) थाना क्षेत्र के के अंतर्गत स्थित अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट
जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : थाना क्षेत्र के के अंतर्गत स्थित अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। मारपीट का कारण कहीं चुनावी रंजिश तो कहीं भूमि विवाद बना। घटनाओं की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा कायम कर मामलों की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र के बनकट खास, पिथोरिया गांव में बुधवार की शाम प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर हुई मारपीट हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया। साथ ही एक पक्ष की ओर से मिली तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसी तरह कलापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट रेखा देवी गौतम गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ में भर्ती कराया। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। भैरोपुर गांव में भूमि विवाद में ही हुई मारपीट में पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से धर्मेंद्र कुमार मौर्य, संदीप मौर्य तथा दूसरे पक्ष के विकास मौर्य व शैलेंद्र मौर्य को हिरासत में ले लिया। इसी क्रम में कुरमैचा गांव में मारपीट में एक पक्ष से इंद्रकुमार बिद, सतीश कुमार, हरगेन बिद तथा दूसरे पक्ष के अच्छेलाल बिद घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।