चित्र 23---- केबल जला, छह घंटे गुल रही बिजली
विद्युत वितरण केंद्र फत्तूपुर व उपखंड कार्यालय सिविल लाइन के मध्य सालिमपुर गांव के पास मंगलवार को सुबह केबल ब्रस्ट होने के कारण आधा दर्जन फीडरों की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। इसकी सूचना सुबह दस बजे अधिकारियों को मिली। अवर अभियंता प्रमोद चौहान के साथ पहुंचे कर्मचारियों ने घंटों परिश्रम के बाद केबल दुरुस्त किया तब कहीं जाकर दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच सिविल लाइन उपखंड स्थित पैनल से संचालित होने वाले सभी फीडरों की आपूर्ति 6 घंटे तक प्रभावित रही।
जासं, भदोही : विद्युत वितरण केंद्र फत्तूपुर से जुड़े सालिमपुर गांव के पास मंगलवार को सुबह केबल जल जाने आधा दर्जन फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ता हलकान हो उठे।
मंगलवार को अल सुबह करीब चह बजे उक्त स्थान पर तेज आवाज के साथ केबल ब्रर्स्ट हो गया था। लॉकडाउन के कारण इसका संज्ञान नहीं लिया गया। उधर इंदिरा मिल, कुशियरा, इंडस्ट्रीयल, दशरथपुर देवनाथपुर व ममहर क्षेत्र में सुबह से बिजली गुल होने के कारण लोगों की चिता बढ़ गई। 10 बजते-बजते विभागीय अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे तो मामले का संज्ञान लेकर समस्या दूर करने की कोशिश शुरू की गई। अवर अभियंता प्रमोद चौहान के साथ पहुंचे कर्मचारियों ने घंटों परिश्रम के बाद केबल दुरुस्त किया। दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।